शौचालय के अंदर मिला किशोर का अद्र्धनग्न शव

Monday, Jun 26, 2017 - 08:12 PM (IST)

पठानकोट : गत रात्रि से गायब हुए एक प्रवासी किशोर का शव अद्र्धनग्न अवस्था में पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन के पिछले लम्बे समय से बंद पड़े शौचालय के अंदर क्षत-विक्षत हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त शव की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. सिटी सुखजिंद्र सिंह, थाना डिवीजन नं.-1 के प्रभारी इकबाल सिंह व जी.आर.पी. चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को अद्र्धनग्र अवस्था में देखने के उपरांत तुरंत इस बाबत जिला पुलिस प्रमुख विवेकशील सोनी व एस.पी. (डी) लखविन्द्र सिंह को जानकारी दी। एस.एस.पी. व एस.पी. (डी) भी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पता पहुंचा दिया है। 

शायद मारने से पहले उक्त किशोर के साथ कुकर्म न किया गया हो
मृतक की पहचान सोनू कुमार (10) पुत्र शिव चरण साहनी निवासी बिहार व मौजूदा निवासी पंजाब महल अबरोल नगर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक किशोर के पिता शिव चरण व माता गीता देवी ने बताया कि उनका बेटा 7 बहनों का इकलौता भाई था। डी.एस.पी. सिटी सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें लिफाफे उठाने वाले एक लड़के ने सूचना दी कि पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन के बंद पड़े शौचालय के अंदर एक लड़के का शव पड़ा है, जिसके चलते वे तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि उक्त किशोर का शव अद्र्धनग्न अवस्था में पड़ा है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। शव अद्र्धनग्न हालत में मिलने से यह भी अंदेशा लगाया जा रहा था कि शायद मारने से पहले उक्त किशोर के साथ कुकर्म न किया गया हो। इस संबंध में डी.एस.पी. सिटी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।