20 क्विंटल मक्खन व सूखे मेवों से सजाई माता बज्रेश्वरी की पिंडी

Friday, Jan 15, 2021 - 06:43 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश) : माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में मकर संक्रांति पर वीरवार सायं 6 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 4 बजे तक माता की पिंडी पर 20 क्विंटल मक्खन का लेप किया गया। वहीं पुजारी वर्ग द्वारा पिंडी पर चढ़ाए गए मक्खन के ऊपर सूखे मेवों से पिंडी का शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में शिव भोले की प्रतिमा को मक्खन का लेप करके सूखें मेवों से सजाया गया है। कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार विजय सांगा ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही सैंकड़ों श्रद्धालु माता की पिंडी पर चढ़ाए गए मक्खन को देखने के लिए उमड़ पड़े थे।
 

prashant sharma