बड़ी सफलता : पुलिस ने 1.267 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा राहगीर

Thursday, Dec 12, 2019 - 07:42 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति से लगभग 1.267 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार बागथन बनेठी हाब्बन चंदोल सड़क पर कोट नामक स्थान के पास जब पुलिस दल सामान्य गश्त कर रहा था तो इसी दौरान बागना निवासी रूप सिंह पैदल राजगढ़ की तरफ आ रहा था। जब उसने सामने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और बैग फैंक कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो बैग में एक किलो 267 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने मे जुट गई है कि ये चरस कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था। वहीं पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Vijay