चूड़धार यात्रा के दौरान भटके पंजाब के यात्री, चौपाल पुलिस ने सुरक्षित निकाले

Sunday, Nov 11, 2018 - 11:00 PM (IST)

चौपाल: चूड़धार यात्रा के दौरान फंसे पंजाब के 5 यात्रियों को चौपाल पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को नौहराधार की ओर से विशाल गुप्ता पुत्र रविंद्र गुप्ता, दीपक पुत्र मुन्ना प्रसाद, अमित कुमार यादव पुत्र सुनील कुमार, नीरज कुमार पुत्र जयाशंकर, अमित दुबे पुत्र अनिल दुबे, विंकश शर्मा पुत्र दीपक शर्मा सभी पंजाब निवासी चूड़धार यात्रा पर निकले थे परंतु अंधेरा होने के कारण रास्ता भूल गए और चूड़धार की चोटी व टीसरी नामक स्थान के मध्य जंगल में भटक गए।

3 घंटे के भीतर ढूंढ निकाले यात्री
उपरोक्त लड़कों ने अपने रिश्तेदारों को फोन द्वारा सूचित किया, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इस दौरान डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया और कड़ी मशक्कतके बाद 3 घंटे के भीतर रात करीब 11 बजे चौपाल पुलिस ने उपरोक्त सभी को सुरक्षित ढूंढ निकाला। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने सभी यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से आगाह किया है तथा यात्रियों से अपील की है कि इन दिनों बर्फ गिरने के कारण अप्रैल माह तक चूड़धार यात्रा बंद है तथा कोई भी यात्रा के लिए चूड़धार न जाए।

Vijay