Solan: भारी बारिश से कालका-शिमला रेलमार्ग प्रभावित, 13 सितम्बर तक कई ट्रेनें रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 04:09 PM (IST)

परवाणू (विकास): भारी बारिश और खराब मौसम के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार पुल संख्या 57 के पास किलोमीटर 7/16-17 के बीच मिट्टी बह जाने से रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग को बहाल करने का काम जारी है। रेलवे के अनुसार 31 अगस्त से 11 सितम्बर तक कई रेलगाड़ियों का संचालन रद्द रहेगा। खराब मौसम के चलते कुछ ट्रेनों को 13 सितम्बर तक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 52457, 52453 और 52455 शिमला की ओर जाने वाली सेवाएं शामिल हैं।

वहीं 52451 और 52459 को खराब मौसम के कारण 13 सितम्बर तक रद्द रखा गया है। इसी तरह कालका की ओर आने वाली ट्रेनों में 52458, 52454 और 52456 को 11 सितम्बर तक रद्द किया गया है, जबकि 52452 और 52460 को खराब मौसम के कारण 13 सितम्बर तक रद्द रखने की सूचना जारी की गई है। लगातार बारिश के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन और मिट्टी बहने से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मार्ग की बहाली का काम जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News