नाबालिगा से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Monday, Jul 29, 2019 - 04:46 PM (IST)

परवाणु,(राजीव): पुलिस थाना परवाणु के तहत एक नाबालिगा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर परवाणु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले यह मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। जानकारी के अनुसार परवाणु पुलिस को सूचना मिली कि परवाणु के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने पड़ोस में अपने परिवार के साथ रह रही नाबालिगा के साथ बलात्कार किया है, जिसके बाद परवाणु पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा

परवाणु पुलिस ने आरोपी का मैडीकल करवाया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एस.एच.ओ. पुलिस थाना परवाणु रूपेश कांत का कहना है कि नाबालिगा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसका मैडीकल करवाकर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Kuldeep