दुलैहड़ गोलीकांड : पुलिस ने लुधियाना से दबोचे मुख्य आरोपी के माता-पिता, जानिए क्या है वजह

Saturday, Sep 24, 2022 - 10:14 PM (IST)

टाहलीवाल (गौतम): ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत 2 सप्ताह पहले हुए दुलैहड़ गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के माता-पिता को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी जसवीर सिंह निवासी बूंगा पंजाब के माता-पिता उसे भगाने, छिपाने और अब उसे दस्तावेज तैयार करके विदेश भेजने में सहयोग कर रहे थे। इस मामले में अंतिम आरोपी जसवीर सिंह अभी भी फरार चल रहा है। इससे पहले गढ़शंकर के एक गांव से पकड़े गए आरोपी के पिता से सख्ती से पूछताछ करने के बाद एक आरोपी को पकड़ा गया था। आरोपियों को परिजनों व दोस्तों का सहयोग मिलने के चलते पुलिस को इन्हें पकड़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा जसवीर सिंह के माता-पिता से पूछताछ की जा रही है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही आरोपी पकड़ा जाएगा, जिसके लिए पंजाब पुलिस के सहयोग से लगातार टीम वर्क किया जा रहा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay