धर्मपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Monday, Jun 12, 2017 - 10:15 PM (IST)

परवाणु : धर्मपुर में जोगिंद्र कुमार (37) पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव रोड़ो पेंद ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसे इलाज के लिए धर्मपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का मानसिक परेशानी के कारण धर्मपुर अस्पताल से इलाज चल रहा था। इस मामले की पुष्टि डी.एस.पी. परवाणु भीष्म सिंह ठाकुर ने करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर कारणों का पता लगाया जा रहा है व शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।