बड़यालटा में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल, सिरमौर से अब मानव परिंदे भरेंगे उड़ान

Sunday, Dec 13, 2020 - 05:45 PM (IST)

नाहन (साथी): सिरमौर जिले के बड़यालटा का नाम साहसिक खेलों के मानचित्र पर प्रमुखता से अंकित होगा। हरिपुरधार से रेणुका नाहन सड़क मार्ग पर 6 किलोमीटर की दूरी पर बड़यालटा नामक स्थल पर पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल हुआ है। यह स्थल हरिपुरधार से रेणुका नाहन सड़क मार्ग पर 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से मानव परिंदे उड़ान भरकर साहसिक खेलों को नया रोमांच प्रदान करेंगे। यहां हवा में तैरते रंग- बिरंगे पैराग्लाइर्ड्स को देखना अब सपना नहीं रहेगा। पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञों ने इस स्थल को उड़ान के लिए सही बताया है। अभी तक कांगड़ा जिला की बिलिंग घाटी साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग व हैंग ग्लाइडिंग की वजह से दुनिया में नाम कमा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय ग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं यहां आयोजित हो चुकी हैं। बिलिंग के बाद अब जल्दी ही बड़यालटा का नाम भी साहसिक खेलों के नक्शे पर अंकित होगा।

मानव हिल रिजॉर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के सफ ल ट्रायल के कारण अब यहां भी पर्यटक परिंदों की भांति आसमान में उडऩे का सपना साकार कर पाएंगे और भविष्य में यहां भी बीड़ बिलिंग और सोलंगनाला मनाली की भांति पर्यटन विकास को नए पंख लगेंगे। वास्तव में सिरमौर जिला और आसपास के क्षेत्रों के लिए पर्यटन विकास के क्षेत्र में यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Vijay