ऐसे गिरकर हुई इन तीनों व्यक्तियों की मौत

Monday, Feb 01, 2021 - 11:33 PM (IST)

पपरोला (गौरव): बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के वार्ड नं. 3 गणखेतर के नंद लाल पर ढंडोल गांव में पेड़ गिरने से मौत हो गई। थाना बैजनाथ से मिली जानकारी के अनुसार नंद लाल लकड़ी काटने का काम करता था और ढंडोल गांव में एक शादी के लिए लकड़ी काटने गया था, जहां पर पेड़ काटते समय पेड़ उस पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 35 वर्षीय नंद लाल को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय बैजनाथ लाया गया है, जहां पर मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही चढियार पुलिस चौकी के ए.एस.आई. सुखराम अन्य स्टाफ  के साथ मौके पर रवाना हुए और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। डी.एस.पी. बैजनाथ बी.डी. भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

बाथरूम का लैंटर गिरा, मजदूर की मौत
नगरोटा बगवां (बिशन): निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठारू में सोमवार को एक घर के बाथरूम का लैंटर गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा 2 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान राजेश कुमार (45) पुत्र सुभाष चंद निवासी ङ्क्षत्रड के रूप में की गई। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के ए.एस.आई. अशोक राणा ने बताया कि राजेश कुमार ठेकेदार के पास काम करता था तथा ठारू में एक घर के बाथरूम का लैंटर तोड़ते समय दीवार गिरने से लैंटर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर अवस्था मे उसे नगरोटा बगवां अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में 2 अन्य लोग भी घायल हो गए, उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत टांडा मैडीकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. कांगड़ा सुनील राणा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु टांडा मैडीकल कालेज भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

सीढिय़ों से गिरने से महिला की मौत
कांगड़ा (कालड़ा): एक महिला की सीढिय़ों से गिरने से मौत हो गई। टैरेस पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सिमला देवी (34) निवासी जसवां कोटला, जो गत दिवस अपने घर में कपड़े सुखाने के लिए तार पर डाल रही थी कि उसका पैर स्किड कर गया। वह सीढिय़ों से नीचे गिर गई और उसे रैफ र करके डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा भेजा गया, मगर महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। टांडा में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्जकर शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस जांच अधिकारी को टांडा रवाना कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Kuldeep