तेनजिन और अनिल ने जीती बीड़ बिलिंग मैराथन

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 07:10 PM (IST)

पपरोला (गौरव): 6 और 7 अप्रैल को पैराग्लाइडिंग लैंडिंग साइट बीड़ में 2 दिवसीय दौड़ कार्यक्रम में देश के दूरदराज क्षेत्रों के अलावा केन्या और पोलैंड के धावकों ने भी भाग लिया। 6 अप्रैल को बीड़ से बिलिंग माऊंटेन ट्रेल वर्टिकल रन जो घने जंगल और खूबसूरत पगडंडियों से होते हुए टेकऑफ साइट तक पहुंचा। 7 अप्रैल को रोड की दौड़ (10 कि.मी. 21 कि.मी. और 42 कि.मी.) हुई जिसमें तेनजिन डोलमा और अनिल कुमार ओवरआल विजयी रहे। दौड़ के बाद कैप्टन सुरेश चंद ने अपनी बहादुरी की दास्तान के साथ धावकों को जिंदगी में कभी न हार मानने का संदेश दिया। दौड़ के समापन समारोह में सभी विजेताओं को अतिथियों अनुराग शर्मा, सुरेश ठाकुर, रणविजय व सुरेश की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बीड़ में रनिंग स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।

ये रहे रेस के नतीजे
माऊंटेन ट्रेल वर्टिकल रन के पुरुष वर्ग में अनिल कुमार 49.43 मिनट में प्रथम, अनीश चंदेल 57.40 मिनट में दूसरे और अंकित चौधरी 58.24 मिनट में तीसरे स्थान पर रहे।

माऊंटेन ट्रेल वर्टिकल रन के महिला वर्ग में तेनजिन डोलमा 1.15 घंटे में प्रथम, सोनम जोंगमों 1.42 घंटे में दूसरे और निशा मिश्रा 1.55 घंटे में तीसरे स्थान पर रही।

10 कि.मी. रन में पुरुष वर्ग में रुस्तम 42.11 मिनट में प्रथम, शमा मसी 43.26 मिनट में दूसरे और जतिन सिंह 45.10 मिनट में तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 10 कि.मी. रन में निशा मिश्रा 1:04:57 घंटे में प्रथम, डोरोटो डजिनुबन 1:13:52 घंटे में दूसरे और रीना सैनी 1:16:54 घंटे में तीसरे स्थान पर रही।

21 कि.मी. पुरुष वर्ग रन में अनीश चंदेल 1:23:00 घंटे में प्रथम, अनिल कुमार 1:23:12 घंटे में दूसरे और मनजीत सिंह 1:28:37 घंटे में तीसरे स्थान पर रहे।

21 कि.मी. महिला वर्ग में सोनम जोंगमों 2:57:30 घंटे में प्रथम रही। 42 कि.मी. रन पुरुष वर्ग में अनिल जिंदल 3:34:09 घंटे में प्रथम, राजीव सिंह 3:34:10 घंटे में दूसरे और अजय यादव 3:50:10 घंटे में तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में तेनजिन डोलमा 4:31:04 घंटे में प्रथम स्थान पर रही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News