पांवटा-शिलाई मार्ग पर सेब से लदा ट्रक खाई में गिरा

Monday, Aug 20, 2018 - 05:40 PM (IST)

नाहन: पांवटा-शिलाई मार्ग पर सेब से लदा एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में चालक घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा पांवटा-शिलाई मार्ग पर सतौन से करीब 3 किमी दूर चिल्लौन के समीप हुआ है। यह ट्रक रोहड़ू से कुरूक्षेत्र जा रहा था जो कि सेब से लदा हुआ था। इसी बीच चिल्लौन के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायल कुरूक्षेत्र निवासी का सिविल पांवटा साहिब अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Ekta