यमुना नदी से महिला का शव बरामद

Friday, Jun 15, 2018 - 08:39 PM (IST)

पांवटा साहिब : यमुना नदी में एक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार यमुना नदी में भूपपुर के पास लोगों ने एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला बिहार मूल की लग रही है। महिला के हाथों में चूड़ा था। महिला उम्र 30 से 35 साल की लग रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि यमुना नदी में एक महिला का शव मिला है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
 

Kuldeep