उत्तराखंड में स्मैक के साथ पांवटा के 2 युवक गिरफ्तार

Tuesday, Feb 09, 2021 - 07:42 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के विकास नगर में पांवटा साहिब के 2 युवकों को पुलिस ने 4.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के विकास नगर में पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी में स्मैक की सप्लाई पांवटा साहिब की तरफ  आ रही है। उसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने नाका लगाया, तभी कार में सवार 2 युवक दीपक कश्यप (25) पुत्र संगत सिंह निवासी वार्ड नं.-9 देवीनगर तथा शमशेर सिंह (27) पुत्र मोङ्क्षहदर सिंह निवासी वार्ड नं.-5 शमशेरपुर पांवटा साहिब आए तो पुलिस टीम ने कार रुकवा कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने गाड़ी से 4.06 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के विकास नगर के सब इंस्पैक्टर सुरेश चंद बलूनी ने बताया कि पांवटा साहिब के 2 युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Content Writer

Kuldeep