दो युवकों ने नाबालिगा को बनाया हवस का शिकार

Tuesday, May 31, 2022 - 09:33 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की के साथ 2 युवकों द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की एक व्यक्ति के घर खाना बनाने का काम करती है तथा 24 मई दोपहर को नाबालिग लड़की मकान में अकेली थी तो अमीर नाम का युवक घर के किचन के अंदर आया और लड़की को जबरन पकड़ लिया। जब लड़की चिल्लाने लगी तो युवक ने उसे मुंह से दबा दिया और कथित रूप से दुराचार किया। इसके बाद आरोपी लड़की को उठाकर फिर से कमरे में ले गया, वहां पर भी दोबारा दुराचार किया। आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके (लड़की के) भाई को जान से मार देगा।

कुछ देर बाद एक अन्य युवक बिट्टू कमरे में आया और बोलने लगा कि मुझे अमीर ने भेजा है जिसके बाद उसने भी लड़की से दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शाम को इसकी जानकारी पीड़िता ने मकान मालिक को दी तथा उसके पश्चात पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डी.एस.पी. वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

Kuldeep