अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

Monday, Apr 22, 2019 - 09:22 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के निहालगढ़ में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के निहालगढ़ के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा, सूचना मिलने पर 108 एम्बुलैंस के कर्मचारी अज्ञात व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाए। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति 15 सालों से क्षेत्र में घूमता रहता था, सोमवार सुबह व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पांवटा साहिब में एक शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Kuldeep