सांप के काटने से 25 वर्षीय युवती की मौत, पिता ने जड़ा Emergency में तैनात डॉक्टर पर ये आरोप

Thursday, Jul 25, 2019 - 01:36 PM (IST)

पांवटा साहिब(रोबिन) : पांवटा साहिब में एक 25 वर्षीय युवती (गायत्री देवी) की सांप के काटने से मौत हो गई। मामला कल रात पांवटा खम्बा नगर का है। जब युवती को सांप ने काट लिया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए विकास नगर निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। माजरा पुलिस में मामला दर्ज हो गया है जहा पर जांच अधिकारी हरदेव सिंह ने शव का पोस्टमार्टम पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी सेवा सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस को मामले कि जानकारी मिली थी उसके बाद पुलिस जांच में लग गई है।

पिता ने लगाया डॉक्टर पर आरोप

वहीं लड़की के पिता का आरोप है कि वह सांप के काटने के बाद लड़की को पांवटा सिविल अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने लड़की को फर्स्ट एड तक उपलब्ध नहीं करवाई तथा लड़की को यहां से ले जाने के लिए कहा। वहीं पर परिजनों का रोष साफ देखने को मिल रहा है। मामले की जानकारी जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानचंद को मिली तो उन्होंने इस अस्पताल व प्रदेश सरकार कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह अस्पताल सिर्फ मरीजों के लिए ठहराव का स्थान है। यहां पर उपचार उपलब्ध नहीं है तो किस बात का अस्पताल है।

वहीं इस अस्पताल का नाम उन्होंने रेफर अस्पताल भी कहा कि यहां पर मरीजों को सिर्फ रैफर किया जाता है। यहां पर इनका उपचार संभव नहीं है इतने करोड़ों की बिल्डिंग बनाने का क्या फायदा जब मरीजों को प्राथमिक उपचार तक इन अस्पतालों में नहीं मिल पाता। हर वर्ष पांवटा साहिब के इलाके में सर्पदंश के कई मामले आते हैं। परंतु अस्पताल में सर्पदंश के लिए इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार ना दे पाना भी चिंता का विषय है।
 

kirti