पांवटा में 5 परिवारों ने BJP छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

Sunday, May 12, 2019 - 03:36 PM (IST)

पांवटा साहिब(प्रेम वर्मा) : पांवटा साहिब में भाजपा को लगातार झटके मिल रहे हैं। ऐसा ही झटका शनिवार रात पातलियों पंचायत में भी मिला। बता दें कि मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की मेहनत लगातार पांवटा साहिब में भाजपा को झटके दे रही है। इसी कड़ी में शनिवार को 5 परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं किरनेश जंन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान लगातार हर जगह लोगों का भाजपा से मौह भंग हो गया है और जगह-जगह लोग भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।
 

kirti