पांवटा के पिपली वाला मस्जिद में फिर शरारती तत्वों ने लगाई आग

Saturday, Nov 04, 2017 - 11:16 AM (IST)

पांवटा साहिब: पांवटा साहिब की पिपली वाला स्थित मस्जिद में एक बार फिर से शरारती तत्वों ने आग लगा दी, जिसके चलते मस्जिद के अंदर पड़ा कीमती सामान व सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बॉक्स जलकर राख हो गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी मस्जिद में किसी ने धमाका कर मस्जिद की खिड़की उड़ा दी थी। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 3 से 5 बजे के बीच हुई। 


6 नवंबर को है राहुल गांधी की चुनावी रैली
घटना का पता तब चला जब मस्जिद का मौलवी करीब 5:15 बजे अजान पढ़ने आया तो उसने अंदर से धुआं उठता देखा तो वह घबरा गया और इस बारे उसने अपने साथियों को बताया। घटना की सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि आगामी 6 नवंबर को पांवटा साहिब में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली है, इसके मद्देनजर इस घटनाक्रम को सुरक्षा में सेंध लगने के तौर पर भी देखा जा रहा है।