यहां तेंदुए के आतंक से सहमे लोग, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 04:59 PM (IST)

रक्कड़: तहसील मुख्यालय रक्कड़ के मुख्य बाजार में स्थित नरसिंह मंदिर के साथ लगते वनक्षेत्र में महाशियों के घरों के पास लगातार पिछले 2-3 दिन से एक तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया है, जिससे इन घरों के लोग दहशत में हैं। इस दहशत के कारण इन परिवारों के बच्चे घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वन विभाग की भ्रान्ता बीट के वनरक्षक सुरेश कुमार के ध्यानार्थ यह मामला लाए जाने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डी.एफ.ओ. देहरा राजकुमार डोगरा को दी, जिन्होंने तेंदुए को पकडऩे हेतु तुरंत यहां पिंजरा भिजवाया। वन में विभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरा लगा दिया है। इस पिंजरे के लगने से स्थानीय लोगों में तेंदुए का खौफ थोड़ा कम हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News