पांगी के अंश जगवान आई.जी.एम.सी. में करेंगे एम.बी.बी.एस.
punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 04:23 PM (IST)
चम्बा(ब्यूरो):जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत लुंज के अंश जगवान ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसके बाद वह इंदिरा गांधी मैडिकल कालेज शिमला में एम.बी.बी.एस. की डिग्री हासिल कर लोगों की सेवा करेंगे। अंश जगवान की माता गृहणी है जबकि उनके पिता हरि सिंह रेलवे विभाग कालका में सेवाएं दे रहे हैं।अंश जगवान ने जमा दो तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय पंचकूला से की है। इसके बाद उन्होंने नीट की परीक्षा अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण कर ली है। अंश जगवान अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता को देते हैं। जिनकी बदौलत उन्होंने इस कामयाबी को हासिल किया।