महिला का पर्स चोरी,पर्स में थे 2 लाख के गहने,35 हजार की नकदी

Monday, Feb 27, 2017 - 07:39 PM (IST)

पंचरुखी : पंचरुखी बाजार में बस से उतरी महिला का पर्स गुम हो गया, जिसमें लाखों के गहने व नकदी थी। जानकारी के अनुसार एक महिला निशा पत्नी सोनू निवासी भरवाना दिल्ली बस से सुबह साढ़े 5 बजे उतरी तथा सीढिय़ों पर अपने बैग इत्यादि रखे तथा टैक्सी कर अपने घर चली गई लेकिन अपना पर्स वहीं छोड़ गई। घर पहुंच कर उसे पर्स की जानकारी हुई कि पर्स वहीं बाजार में छूट गया है। वह वापस लौटी तो वहां पर्स नहीं था। लोगों से पूछा तो किसी को कोई जानकारी नहीं थी। जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। निशा देवी ने बताया कि पर्स में उसके व सास की लगभग 2 लाख के गहने व 35 हजार नकदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है तथा कुछ लोगों को थाना में भी तलब किया है। इस विषय में जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि शिकायत आई है तथा जांच की जा रही है।