पंचायती राज मंत्री ने किया PHC का शिलान्यास, कांग्रेस के भारत बंद पर साधा निशाना

Sunday, Sep 09, 2018 - 03:51 PM (IST)

ऊना (अमित): ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांव चलोला में 91.78 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया तथा लोगों समस्याएं सुनीं। कांग्रेस के भारत बंद पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई के मामले पर कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके। उन्होंने कहा कि यू.पी.ए. के दोनों कार्यकालों में महंगाई ने अपने पांव पसारे थे जबकि मोदी सरकार ने खाद्य उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की महंगाई पर नियंत्रण किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पैट्रोलियम उत्पादों के दामों वृद्धि हुई है, जिसके दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करते हैं। वहीं उन्होंने एस.सी./एस.टी. एक्ट और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के सवाल पर पी.एम. मोदी द्वारा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने का दावा किया।

Vijay