पंचायत प्रधान पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप, BDO से शिकायत

Monday, Jul 16, 2018 - 05:25 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): रामपुर खंड की मुनिश पंचायत प्रधान पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप जड़ा है। बी.डी.सी. सदस्य शीशी राम ने इस संबंध में मुनिश पंचायत प्रधान के खिलाफ बी.डी.ओ. रामपुर से लिखित शिकायत की है। इस शिकायत पत्र में कहा गया है कि जब पंचायत प्रधान से योजनाओं की जानकारी मांगी गई तो वह हाथापाई पर उतर आई। वार्ड नंबर आठ से बी.डी.सी. सदस्य शीशीराम ने बी.डी.ओ. रामपुर को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि मुनिश पंचायत प्रधान ने ग्राम सभा में पूर्व प्रधान पर स्कीमों की जानकारी मांगने पर हाथापाई पर उतर आई। जबकि पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह को पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत की योजनाओं की जानकारी मांगने के लिए अधिकृत किया था। इससे पूर्व समिति सदस्य शीशी राम ने तकनीकी सहायक से कार्यालय में बैठकर कार्यों की जानकारी ली। 


बी.डी.सी. सदस्य ने जब उनसे कहा कि लोगों को कार्य की जानकारी पहले देनी चाहिए कि कितना कार्य होना चाहिए और बाद में पैमाईश करने पर हाजिरी काटी जाती है। इतना कहने पर प्रधान ने पंचायत समिति सदस्य को कहा कि गेट आऊट यह मेरा ऑफि स है, बाहर निकल जाओ। पंचायत समिति सदस्य ने बी.डी.ओ. से लिखित में यह मामला उठाया है। उधर, ग्राम पंचायत मुनिश की प्रधान विजय लक्ष्मी ने बताया कि पंचायत समिति के सदस्य के माध्यम से उनपर लगाए गए आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के सदस्य को ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं की चर्चा करने के निर्देश दिए गए। 

Ekta