सरपंच ने महिला से जंगल में किया दुराचार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Friday, Oct 26, 2018 - 11:44 PM (IST)

पांवटा साहिब: हिमाचल-हरियाणा सीमा पर लालढांग के जंगल में एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ दुराचार किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी के अनुसार महिला के साथ सरपंच ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की। शादी के बाद महिला राशनकार्ड में दूसरे पति का नाम दर्ज करवाना चाहती थी। 

कार में बिठाकर जंगल में ले गए आरोपी
इसके बाद स्थानीय डिपो होल्डर व सरपंच सुभाष महिला को एक कार में बिठाकर पांवटा साहिब के लालढांग के जंगल में ले गए जहां सुभाष ने उससे दुराचार किया। दुराचार की घटना के बाद पीड़ित महिला बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर पांवटा साहिब पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को यमुनानगर के खिजराबाद से हिरासत में लिया है। 

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
पांवटा साहिब के डी.एस.पी. प्रमोद चौहान ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला ने हरियाणा के 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 2 लोगों के खिलाफ  दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay