पंचायत चुनावों का रोस्टर अभी तय नहीं पर प्रत्याशी लगभग तय

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2020 - 06:55 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : पंचायत चुनावों का अभी रोस्टर तय नहीं हुआ है लेकिन ये पक्का है कि पंचायत चुनाव नवंबर-दिसम्बर में तय है। जिसके चलते पंचायत चुनाव लड़ने वाले लोग शहरों से लेकर गांव की गली मोहल्लों में अपनी गोटिया फिट करने या फिर यूं कहे कि अपने पक्ष में लोगों की भावनाओं को जोड़ने में जुट गए हैं। वही कांग्रेस और भाजपा भी पंचायत चुनावों को लेकर कमर कस चुकी है और दोनों ही पार्टियों के नेता पंचायत स्तर पर जिताऊ उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बैठके भी कर रहे हैं। इस बार हमीरपुर जिला में पंचायत चुनाव कांग्रेस व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होंगे। हमीरपुर जिला में इस बार 3 कांग्रेस के विधायक है और 2 भाजपा के विधायक है। हालांकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन ये भी सच्चाई है कि पहली बार हमीरपुर जिला में 2017 विस चुनावों के बाद से कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है वही भाजपा जिला से मुख्यमंत्री का केंडिडेट होने के बावजूद 2 सीटों पर सिमटने के बाद बैकफुट है। ऐसी स्थिति में अब जहां कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाने के लिए पंचायत चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल होंगे वही भाजपा को अपनी खोई हुई साख पाने के लिए पंचायत चुनाव अहम होने वाले है। 

उधर कांग्रेस व भाजपा के लिए पंचायत चुनाव 2022 की सत्ता का सेमीफाइनल भी है। यही कारण है कि दोनों ही पार्टियां पंचायत चुनावों को हल्के में न लेते हुए 4 माह पहले ही इनकी तैयारियों में जुट गई है। वही पंचायत चुनावों का आरक्षण का रोस्टर अभी तय नहीं हुआ है लेकिन पंचायती राज मंत्री के अनुसार 2011 के रोस्टर के आधार भी ही पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। जिसके बाद पंचायत चुनाव लड़ने वालों ने 2011 के रोस्टर के आधार पर अपनी-अपनी सीटे तय कर ली है। इस बार हमीरपुर जिला में पंचायत चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाले है क्योंकि की पहली बार कांग्रेस हमीरपुर में वर्षो के बाद स्ट्रांग बनकर उभरी है। पंचायत चुनावो में सबसे ज्यादा फोकस अगर किसी विधानसभा क्षेत्र में होगा तो वे सुजानपुर में होने वाला है। यहां पर एक बार फिर से मुकाबला धूमल बनाम राणा के बीच होगा। यही कारण है कि यहां पर कांग्रेस व भाजपा के जिला परिषद के चारों वार्ड से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याक्षी भी लगभग तय हो गए हैं। 

सूत्रों की माने तो सुजानपुर विस क्षेत्र के चबूतरा बार्ड से जिला परिषद के लिए भाजपा से प्रकाश सड़ियाल व कांग्रेस से मनोज ठाकुर को उतारा जा सकता है। वही बीड़ बगेहड़ा से भाजपा से वीरेंद्र पोदी या प्यार चंद और कांग्रेस से लेखराज ठाकुर को उतारा जा सकता है। वही सराहकड व बारी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने पर बारी से भाजपा अर्चना चौहान को मैदान में उतार सकती है वहीं कांग्रेस यहां से एन मौके पर किसी सशक्त महिला को उतार सकती है। वही बारी पंचायत प्रधान बबीता चौहान, सरला डोगरा व सुमन चौहान सहित ऐसी कई महिला नेत्रियां है जोकि भाजपा की तरफ से उम्मीदवार हो सकती है। वही कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पंचायत चुनावो को सत्ता का सेमीफाइनल के तौर पर लड़ेगी और 2017 विस चुनावो की तर्ज पर उससे भी बड़ी जीत के साथ पंचायत चुनाव जीतेगी। वही भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा का कहना है कि पंचायत चुनाव भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर लड़ेगी और पंचायत चुनाव की जीत से ही भाजपा फिर से 2022 की सत्ता में आएगी। इसके लिए भाजपा का संगठन फील्ड में जुट गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News