Panchayat Election 2026: सोलन, कुनिहार, कंडाघाट व धर्मपुर में ये बने प्रधान-उप प्रधान

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 06:25 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। 

विकास खंड सोलन
ग्राम पंचायत अन्हेच के लिए आशा देवी 281 मतों से प्रधान पद तथा अरजीत शांडिल्य 27 मतों से उपप्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान पद के लिए सुनीता 89 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए अशोक कुमार 20 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत धरोट के लिए कृष्ण दत्त प्रधान पद के लिए 578 मतों से तथा तपन कुमार उप प्रधान पद के लिए 24 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के प्रधान पद के लिए वीरेन्द्र कुमार 194 मतों तथा उप प्रधान पद के लिए राजीव कुमार 372 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत काबा कलां के लिए 191 मतों से यशोदा कुमारी प्रधान पद के लिए तथा 62 मतों से राजेश्वर सिंह उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोठों के प्रधान पद के लिए सुशांत 227 मतों से तथा उप प्रधान के लिए अंकुश ठाकुर 164 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मशीवर के लिए तोशल प्रधान पद के लिए 31 मतों तथा सन्दीप उप प्रधान पद के लिए 60 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत ओच्छघाट के प्रधान पद के लिए प्रेम सिंह 131 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए प्रवीण 182 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के लिए सुमिता 51 मतों से प्रधान पद तथा सुरेश कुमार 88 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रणों के प्रधान पद के लिए हिना 10 मतों तथा उप प्रधान पद के लिए संजीव कुमार 114 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सलोगड़ा के लिए मनोज कुमार 208 मतों से प्रधान पद के लिए तथा मोहन लाल 93 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सपरुन के प्रधान पद के लिए सोमा देवी 87 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए अनिल कुमार 85 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत तोप की बेड़ के लिए मन्जू 17 मतों से प्रधान पद तथा भूपेन्द्र कुमार 198 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

विकास खंड कुनिहार
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बलेरा के लिए बीना देवी 186 मतों से प्रधान पद तथा मस्त राम 59 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बनोह के प्रधान पद के लिए तृप्ता देवी 489 मतों से विजयी घोषित की गई। इसी पंचायत के उप प्रधान पद के लिए हेमराज निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत बातल के लिए उर्मिला शर्मा 71 मतों से प्रधान पद तथा देवराज शर्मा 487 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दसेरन के प्रधान पद के लिए तारा देवी 146 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए कुलदीप 96 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत घनागुघाट के लिए आशा 235 मतों से प्रधान पद के लिए तथा हरिश कुमार 361 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जघून के प्रधान पद के लिए मान सिंह 221 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए बाबु राम 107 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कोठी के लिए अशोक कुमार 63 मतों से प्रधान पद के लिए तथा योगेन्द्र मोहन 55 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान पद के लिए अर्मिला देवी 07 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए प्यारे लाल 112 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मांगू के लिए वीना देवी 178 मतों से प्रधान पद तथा राजेश पूरी 119 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत नवगांव के प्रधान पद के लिए तनु 50 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए कमलेश चंद 15 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पलोग के लिए कांता देवी 01 लाटरी मत से प्रधान पद तथा वेद प्रकाश 61 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पट्टा के प्रधान पद के लिए राजेश कुमार 245 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मनोज कुमार 263 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पलानिया के लिए मीनाक्षी देवी 179 मतों से प्रधान पद तथा भूपेन्द्र कुमार 22 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत रौडी के प्रधान पद के लिए मधु बाला 20 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मदन लाल 76 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत समोग के लिए सुरेन्द्र सिंह 52 मतों से प्रधान पद तथा हरी सिंह 119 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के लिए हिरा सिंह 23 मतों से प्रधान पद तथा भगत राम 414 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत शहरोल के प्रधान पद के लिए नर्वदा देवी 72 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राम प्रकाश 99 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सूरजपुर के लिए चन्द्र कला 222 मतों से प्रधान पद तथा संजीव कुमार 05 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत टुईरू के प्रधान पद के लिए प्रेम चंद 20 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए भूप सिंह 11 मतों से विजयी घोषित किए गए।

विकास खंड कंडाघाट
विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत बांजणी के लिए 26 मतों से कृष्णा प्रधान पद के लिए तथा 63 मतों से राजेन्द्र कुमार उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत बीशा के लिए भुवना 36 मतों से प्रधान पद के लिए तथा 142 मतों से ओम प्रकाश उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत छावशा के लिए ज्ञान चंद 222 मतों से प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। इसी पंचायत के लिए कार्तिक उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध चुने गए।
ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला के लिए 06 मतों से हेमा देवी प्रधान पद तथा 132 मतों से रणजीत कुमार उप प्रधान पद से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान पद के लिए संगीता देवी 160 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए हरबंस लाल 65 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जधाणा के लिए भावना धीमान 269 मतों से प्रधान पद तथा कुलदीप कुमार 255 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मही के लिए 285 मतों से रीना देवी प्रधान पद के लिए तथा 247 मतों से लायक राम उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत ममलीग के लिए भूमि नन्द 63 मतों से प्रधान पद तथा हरी दत्त 14 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पौधना के लिए 19 मतों से आशा रानी प्रधान पद तथा 136 मतों से सुरेश कुमार उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सकौड़ी के प्रधान पद के लिए गीता 36 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जितेन्द्र सिंह 30 मतों से विजयी घोषित किए गए।

विकास खंड धर्मपुर
विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत अम्बोटा के लिए ललिता देवी 41 मतों से प्रधान पद तथा पिंकू शर्मा 06 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चामियां के प्रधान पद के लिए मंजू देवी 362 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए मनजीत 191 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चम्मो के लिए अनुराधा 60 मतों से प्रधान पद तथा पवन कुमार 228 मतों से उप प्रधान के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गनोल के प्रधान पद के लिए जय प्रकाश 330 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए अशोक कुमार 36 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत हुंडग के प्रधान पद के लिए गोपाल सिंह 138  मतों  से तथा उप प्रधान पद के लिए अजय कुमार 19 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत जंगेशु के लिए राजिन्द्र कुमार प्रधान पद के लिए 233 मतों से तथा लक्षमण चंद उप प्रधान पद के लिए 198 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के प्रधान पद के लिए भीमा 205 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए ज्ञान चंद 356 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत प्राथा के लिए गीता देवी 21 मतों से प्रधान पद तथा डुरेश कुमार 57 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सनवारा के प्रधान पद के लिए बवीता 380 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए घनश्याम 148 मतों से विजयी घोषित किए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News