बिलासपुर में पंचायत सहायक की हीटर पर गिरने से मौत

Friday, Feb 05, 2021 - 03:16 PM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पंचायत सहायक की हीटर पर गिरकर जलने से मौत हो गई है। हादसे का पता सुबह चल पाया। मामला बिलासपुर के नम्होल से जुड़ा हुआ है। नम्होल में तैनात पंचायत सहायक किराए के मकान में रहता था। आज सुबह उसका जला हुआ शव बरामद हुआ है। उसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हीटर पर गिरने से जलकर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि व्यक्ति छड़ोल का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
 

Content Writer

prashant sharma