6 साल के पनव ने हासिल किया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का टाइटल

Sunday, May 22, 2022 - 12:11 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा के 6 साल के पनव राजपूत ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गुणन योग हल करने वाले सबसे युवा का टाइटल हासिल किया है। पनव ने 6 साल और 5 दिन की उम्र में 140 गुणा योग को 8 मिनट, 25 सैकेंड और 61 मिली सैकेंड में हल किया। यह पनव का दूसरा रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष एक बच्चे द्वारा सुनाई गई अधिकतम संख्या के लिए रिवर्स काऊंटिंग का रिकॉर्ड बनाया था। पनव ने 5 साल, 3 महीने और 10 दिन की उम्र में 2000 से 1 तक की गिनती सुनाई थी। पनव का रिवर्स काऊंटिंग का रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। पनव राजपूत के पिता नेत्र ठाकुर सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में वरिष्ठ प्रबंधक हैं जबकि माता शालू ठाकुर शिक्षिका हैं। पनव अभी चंडीगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रह रहा है और जिला कांगड़ा के डाडासीबा के गांव टिप्परी का निवासी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay