महिला ने लगाया दुराचार का आरोप

Monday, Oct 15, 2018 - 09:15 PM (IST)

पालमपुर(भृगु): देशभर में मी टू अभियान के अंतर्गत हो रहे खुलासों के मध्य क्षेत्र में भी एक पीड़िता ने पुलिस में अपने साथ हुए कथित दुराचार का खुलासा करते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ लगभग 1 वर्ष पूर्व कथित दुराचार हुआ। आरोपों के घेरे में आए आरोपी का संबंध शिमला से है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी से फोन पर उसकी जान पहचान हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व आरोपी उसके घर आया था तथा उससे कथित रूप से दुराचार किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उससे लगभग 6 लाख रुपए की धनराशि भी ले गया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने आरोपों के घेरे में आए आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जिला पुलिस प्रमुख संतोष पटियाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस प्रकरण में भारतीय दंड विधान की धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Kuldeep