पालमपुर बनेगा नगर निगम: शांता कुमार

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 02:05 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पालमपुर में नगर निगम के गठन को लेकर संशय की स्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पालमपुर नगर निगम के गठन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है तथा इस संदर्भ में कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय हो चुका है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के गठन के लिए प्रथम चरण में क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है तथा इसके साथ ही नगर निगम के गठन की प्रक्रिया को भी आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला प्रशासन से एरिया बढ़ाने के लिए रिपोर्ट मंगवाई थी जिसे प्रशासन द्वारा सरकार को भेज दिया गया है। पालमपुर नगर निगम बनेगा इस बात को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इस संदर्भ में बात हुई है। शब्दों के चलते भ्रम की स्थिति पैदा हुई है, परंतु यह तय है कि पालमपुर नगर निगम बनने जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए पालमपुर की जनता को बधाई दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News