तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आकर महिला की मौत

Monday, May 16, 2022 - 11:26 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चिंबलहार क्षेत्र में घटी है। महिला मूलत: झारखंड की रहने वाली है तथा पालमपुर में श्रमिक का कार्य करती थी। जानकारी के अनुसार ङ्क्षचबलहार में महिला निर्माण कार्य में जुटी हुई थी कि इस दौरान तेज हवाओं से एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान अग्नेश (40) के रूप में हुई है। तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। डी.एस.पी. गुरबचन सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Content Writer

Kuldeep