तूफान में गिरे पेड़ की चपेट में आकर महिला की मौत
punjabkesari.in Monday, May 16, 2022 - 11:26 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चिंबलहार क्षेत्र में घटी है। महिला मूलत: झारखंड की रहने वाली है तथा पालमपुर में श्रमिक का कार्य करती थी। जानकारी के अनुसार ङ्क्षचबलहार में महिला निर्माण कार्य में जुटी हुई थी कि इस दौरान तेज हवाओं से एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान अग्नेश (40) के रूप में हुई है। तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। डी.एस.पी. गुरबचन सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राष्ट्रपति चुनाव की कानूनी योजना की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार से न्यायालय का इनकार

Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच कमांडर स्तरीय बैठक

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान की धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता : बाजवा

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दिखाता है: बाजवा