2 दिवसीय प्रादेशिक पावर लिफ्ंिटग में कांगड़ा का अभिषेक प्रथम

Monday, Aug 12, 2019 - 07:58 PM (IST)

पालमपुर, (प्रवीण): 2 दिवसीय प्रादेशिक पावर लिफ्ंिटग चैम्पियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि आए समाजसेवी महेश चंद्र कटोच ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि इस प्रकार की चैम्पियनशिप उनके क्षेत्र में हो रही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नैचुरल स्ट्रांग पावर लिफ्ंिटग फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल धवन ने कहा कि आने वाले समय में पालमपुर में राष्ट्रीय पावर लिफ्ंिटग चैम्पियनशिप का आगाज होगा। इस पावर लिफ्ंिटग चैम्पियनशिप में विभिन्न कैटेगरी के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप में 56 किलो भार वर्ग में अभिषेक कांगड़ा ने प्रथम, अभिषेक कुमार कांगड़ा ने द्वितीय तथा अनुपम शर्मा कांगड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलो भार वर्ग के जूनियर में मंडी से संजय कुमार प्रथम तथा कांगड़ा से पंकज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 67.5 किलो वजन में कांगड़ा से आयुष चौधरी प्रथम, मनजीत सिंह कांगड़ा से द्वितीय तथा कर्ण चौधरी कांगड़ा से तृतीय स्थान पर रहे। 75 किलो वजन में रोहित कुमार प्रथम तथा सक्षम शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार जूनियर 82 किलो वजन में विशाल भारद्वाज प्रथम स्थान पर रहे। 110 किलो वजन में अभिषेक पाठक प्रथम स्थान पर रहे।

75 किलो में राहुल धीमान प्रथम

महिला टीम में 82 किलो में अदिति ठाकुर ऊना से प्रथम स्थान पर रही। 82 किलो में सिद्धांत कुमार मंडी से प्रथम तथा शिवम द्वितीय स्थान पर रहे। मैन सीनियर 60 किलो में वीरेंद्र सिंह प्रथम तथा अंकुश पंडित द्वितीय स्थान पर रहे। मैन सीनियर 67 किलो में अनिल कुमार प्रथम, अखिल गौतम द्वितीय तथा पंकज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मैन सीनियर 75 किलो में राहुल धीमान प्रथम तथा शुभम मेहरा द्वितीय स्थान पर रहे। मैन सीनियर 82 किलो में रोहित महाजन प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय तथा अनूप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 90 किलो में विक्रम सिंह प्रथम स्थान पर रहे। 125 किलो में अनुभव सिंह प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष हितेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश पंचकरण, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा तथा राधिका सूद नैचुरल स्ट्रांग पावर लिफ्ंिटग फैडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Kuldeep