100 वर्ष पूरे होने पर पालमपुर पुलिस स्टेशन करेगा नई पहल, जानने के लिए पढ़ें खबर

Tuesday, Jun 26, 2018 - 09:43 PM (IST)

पालमपुर: अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहे पालमपुर पुलिस स्टेशन में नई पहल हुई है। 99 वर्ष के लंबे अंतराल में पालमपुर पुलिस स्टेशन ने कई मंजर देखे हैं। पालमपुर पुलिस स्टेशन की स्थापना उसी वर्ष हुई थी जब अमृतसर में जलियांवाला कांड घटित हुआ था। ब्रिटिश काल के दौरान स्थापित यह पुलिस स्टेशन अब सोशल मीडिया का उपयोग करेगा।


बनाया जाएगा व्हाट्सएप ग्रुप
पालमपुर पुलिस सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करेगी पालमपुर पुलिस ने इस हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। पुलिस स्टेशन पालमपुर इस व्हाट्सएप ग्रुप में न केवल शिकायतकर्ता को मामले में हुई प्रगति के संदर्भ में तत्काल जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी अपितु लोग इस ग्रुप के माध्यम से पुलिस तक महत्वपूर्ण सूचनाएं भी पहुंचा सकेंगे। पुलिस का दावा है कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।


ग्रुप में आई सूचना पर होगी त्वरित कार्रवाई
उपमंडल के पुलिस अधिकारी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस स्टेशन पालमपुर के नाम से पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप स्थापित करने का निर्णय लिया है ताकि शिकायतकर्ता को उससे संबंधित मामले में हुई प्रगति से तत्काल अवगत करवाया जा सके। वहीं लोग भी इस ग्रुप के माध्यम से पुलिस तक सूचनाएं पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि जो भी सूचना इस ग्रुप के माध्यम से पुलिस तक पहुंचेगी, उस पर त्वरित कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

Vijay