शहीद मेजर सुधीर वालिया की माता का निधन

Friday, Mar 12, 2021 - 10:14 PM (IST)

पालमपुर (सुरेश): शहीद अशोक चक्र विजेता मेजर सुधीर वालिया की माता राजेश्वरी वालिया का विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं। पिछले 6 वर्ष से अस्वस्थ चल रही राजेश्वरी वालिया की अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने उन्हें 12 दिन पूर्व विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बनूरी श्मशानघाट में हुआ, जहां उनके पोते कर्ण वीर वालिया व दोहते अरमान वालिया ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर होल्टा सेना कैंप से आए लैफ्टिनैंट एस. ठाकुर व 6 अन्य जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर सुधीर वालिया 29 अगस्त, 1999 को कारगिल युद्ध के बाद 6 पाक समर्थित उग्रवादियों को ढेर कर मरणोपरांत अशोक चक्र प्राप्त कर गए थे। उनके पिता सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी है, जबकि उनके बाकी परिवार की देखभाल बेटी आशा वालिया और दामाद परवीन वालिया कर रहे हैं। पूर्व सेनाध्यक्ष वी.पी. मलिक ने मेजर सुधीर वालिया के पिता से फोन पर बात कर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

Content Writer

Kuldeep