मृत अवस्था में मिला व्यक्ति

Monday, Oct 22, 2018 - 03:58 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज के समीप एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मनोहर (48) वासी कंडबाड़ी के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने अधिकार में ले लिया। बताया जा रहा है कि मनोहर कई दिनों से घर में नहीं आता जाता था तथा यहां वहां घूमता रहता था। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Kuldeep