212 ग्राम चरस सहित एक गिरफ्तार

Saturday, Apr 22, 2017 - 09:49 PM (IST)

पालमपुर : पुलिस थाना पालमपुर के तहत मारंडा में पुलिस ने एक व्यक्ति से 212 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने 12 बजे के करीब मारंडा (वन्घयार) में उक्त व्यक्ति से 212 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर उक्त व्यक्ति को चरस सहित पकड़ा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के ऊपर धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने की।