दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sunday, Aug 12, 2018 - 08:08 PM (IST)

नूरपुर: पुलिस थाना नूरपुर की चौकी कंडवाल के तहत एक अज्ञात वाहन द्वारा युवक को रौंदने से उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रशपाल उर्फ  पिंकू (35) पुत्र मनसा राम गांव लोधवा के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंडवाल क्षेत्र के पास देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि सड़क के किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तो पाया कि युवक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  279, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नूरपुर नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Vijay