मछलियों को आटा डालने गई महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

Saturday, Nov 11, 2017 - 11:31 PM (IST)

ठियोग: ठियोग उपमंडल के तहत सरोग पंचायत में तालाब में गिरने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। थाना प्रभारी ठियोग राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरोग पंचायत में सुबह 8 बजे स्थानीय 50 वर्षीय महिला बिमला देवी तालाब में मछलियों को आटा डालने गई थी, जहां उसका पैर फि सल गया और वह तालाब में जा गिरी। उन्होंने बताया कि महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी उसे बचाने के लिए तालाब की ओर गए लेकिन जब तक महिला को तालाब से निकाला गया तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।