NH-21 पर दर्दनााक हादसा : तेज रफ्तार Bullet सवार ने कुचला राहगीर, मौत

Tuesday, Mar 14, 2017 - 08:53 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंगलवार दोपहर बाद एन.एच. 21 पर सुंदरनगर के भोजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें सड़क क्रॉस कर रहे राहगीर को तेज रफ्तार बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल उक्त राहगीर को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बुलेट चालक सिरिश पुत्र सरवण कुमार चौहान निवासी धनोटू को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सिरिश को नोटिस देकर रिहा कर दिया है।

एस.बी.आई. बैंक जा रहा था लक्ष्मण सिंह
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह (55) पुत्र नरसिंघु राम निवासी पुंघ सड़क के दूसरे किनारे अपनी कार खड़ी कर भोजपुर स्थित एस.बी.आई. बैंक में जा रहा था। इस दौरान सड़क क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार बुलेट ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन ए.एस.आई. बालक राम कर रहे हैं। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. संजीव भाटिया ने की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक मौत रीड की हड्डी टूटने और असहनीय दर्द से हुई है।