घर लौट रहे मजदूर के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

Thursday, Sep 13, 2018 - 08:56 PM (IST)

चम्बा: एक व्यक्ति मजदूरी करके पैदल घर को लौट रहा था तो एक बाइक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डल्हौजी ले जाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हंसराज पुत्र मुंशी राम निवासी गांव ढलोड़ी डाकघर होबार वीरवार की अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे लैंटर डालने के बाद पैदल अपने अन्य साथियों के साथ घर जा रहा था तो बनीखेत के पास एक बाइक का काफिला आया, जिसमें करीब आधा दर्जन बाइकें शामिल थीं।

उनमें से एक बाइक चालक ने तेज रफ्तार से बाइक को चलाते हुए हंसराज को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया तथा बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल हंसराज के साथियों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया, जहां से उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर डल्हौजी पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vijay