ससुराल आए व्यक्ति के साथ हुआ यह दर्दनाक हादसा, गंभीर हालत में PGI रैफर

Monday, Oct 09, 2017 - 01:15 AM (IST)

कुल्लू: थाना कुल्लू के अंतर्गत एक व्यक्ति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त व्यक्ति देवी के आगमन पर ससुराल आया हुआ था। घायल आई.आर.डी.पी. परिवार से संबंधित है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार हराबाग का व्यक्ति अपने ससुराल शिरड़ में आया हुआ था। रविवार को उक्त व्यक्ति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल में मौजूद था लेकिन अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण करीब 20 फुट की ऊंचाई से नीचे जा गिरा। दुर्भाग्य से जिस स्थान पर गिरा वहां बड़ी चट्टान थी। घायल को तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि घायल संतोष कुमार (40) पुत्र जगरनाथ निवासी हराबाग जोगिंद्रनगर को पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए भेज दिया गया है।