दर्दनाक हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा बजरी से भरा टिप्पर, 2 की मौत-7 घायल (Video)

Wednesday, May 30, 2018 - 04:01 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर के नादौन में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक टिप्पर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एंबूलेंस में नादौन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार टिप्पर बजरी लेकर जा रहा था जब वह नादौन के कड़साई के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक संजीव कुमार सपुत्र जोगिन्द्र सिंह उम्र 35 साल निवासी चैली तहसील रक्कड़ जिला कांगडा और राज किशोर निवासी बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से मृतकों और घायलों को टिप्पर के नीचे से निकाला गया। इस संबंध में नादौन पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और हादसे की जांच की जा रही है। 

Ekta