दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, BDC उपाध्यक्ष सहित 3 की मौके पर मौत (Video)

Thursday, Sep 13, 2018 - 11:42 AM (IST)

मंडी (यशपाल गुप्ता): हिमाचल के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार देर रात हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। वहीं घायलों का इलाज करसोग अस्पताल में चल रहा है। 


जानकारी के अनुसार मंडी जिले के करसोग में बथार नाला के पास देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे।


हादसे का पता लोगों को सुबह चला। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची।


हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




खास बात यह है कि मृतकों में बीडीसी उपाध्यक्ष दिलीप मेहता और दो अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


सभी मंडी से करसोग आ रहे थे। वहीं इस हादसे से करसोग में शोक की लहर है। 


Ekta