दर्दनाक हादसा: आंगनबाड़ी केंद्र में जा घुसा ट्रक, मलबे में दबी महिला (PICS)

Saturday, May 20, 2017 - 03:53 PM (IST)

ऊना: हिमाचल के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक आंगनबाड़ी केंद्र में एक ट्रक जा घुसा। हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई और इनमें से एक मलबे में ही दब गई। जिसे कड़ी मशक्‍कत के बाद पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने बाहर निकाला। घटना चिंतपूर्णी के बेहड़ भटेड़ में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे की है।  



दोनों महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

घायल दोनों महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। हादसे के वक्त बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर खेल रहे थे। घायलों को 108 एंबुलेंस से चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में अभी किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।