दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी आल्टो, 4 लोग घायल (PICS)

Thursday, Oct 25, 2018 - 02:34 PM (IST)

चंबा (विनोद): चंबा जिला के चनेड से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक आल्टो 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल चंबा में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा वीरवार दोपहर लगभग 12:45 बजे हुआ।


हादसे के समय कार पठानकोट की तरफ जा रही थी। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ड्राड्डा का एक दल मौके के लिए रवाना हुआ। घायलों में मोहिंदर सिंह सपुत्र श्री गुरो राम गांव भटोडी डाकघर चनेड तहसील व जिला चंबा (51), सीमा देवी पत्नी श्री मोहिंदर सिंह (48), सुन्नी सपुत्र श्री मोहिंदर सिंह (25), यशिकी सपुत्री श्री सुन्नी (1.5) शामिल है। 

Ekta