दर्दनाक हादसा : सामान से लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत-2 घायल

Friday, May 18, 2018 - 06:41 PM (IST)

सुजानपुर: सुजानपुर में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर बैठे 2 अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुजानपुर-पटलांदर मुख्य मार्ग के साथ लगते भगोलू लिंक रोड पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब सामान से लोड एक ट्रैक्टर एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गया तथा सड़क से नीचे गिर गया, जिसके चलते ट्रैक्टर चालक लेखराज पुत्र कांशी राम निवासी रंगड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर बैठे 2 अन्य युवक अमित राणा पुत्र रमेश राणा व कुलदीप कुमार पुत्र जगत राम घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र पटलांदर पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।


मृतक के परिजनों को दी 10 हजार रुपए की राहत राशि
उधर, सुजानपुर प्रशासन की ओर से तहसीलदार सुजानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक लेखराज के परिवार को फौरी राहत के रूप में 10 हजार रुपए की राशि दी, जबकि 2 अन्य घायल युवकों को 2-2 हजार राहत राशि मुहैया करवाई है। इस घटना पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रधान शैलेंद्र गुप्ता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, पूर्व प्रधान जोङ्क्षगद्र ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता व राज कुमार शर्मा आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Vijay