रोहतांग से मनाली लौट रहे पर्यटकों के साथ दर्दनाक हादसा, 6 घायल

Wednesday, Jun 21, 2017 - 08:46 PM (IST)

मनाली: रोहतांग से मनाली लौट रही इयोन कार (एच.पी. 58-6673) नेहरू कुंड के पास सड़क से नीचे गिर गई, जिससे गाड़ी चालक सहित 6 पर्यटक घायल हो गए हैं। घायल पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने मिशन अस्पताल पहुंचाया। डी.एस.पी. मनाली पुनीत रघु ने बताया कि वाहन के लुढ़कने से 4 पर्यटकों को चोटें पहुंची हैं। घायल पर्यटकों की पहचान दलीप जैन (30) पुत्र कन्हैया लाल जैन, सरिता जैन (29) पत्नी दलीप जैन, गर्विता पुत्री दलीप जैन और अनैतिकता पुत्री दलीप जैन, नव दंपति रवि बोहरा व पत्नी ज्योति बोहरा निवासी आजाद नगर, दिलवाड़ा राजस्थान के रूप में हुई है, वहीं वाहन चालक परमिंद्र निवासी सियाल मनाली को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।