Watch Video : दिल्ली से मनाली आ रहे पर्यटकों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 2 घायल

Saturday, Dec 23, 2017 - 09:57 PM (IST)

सुंदरनगर: सुंदरनगर के चामुखा में फोरलेन पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रह हैं। शनिवार को चामुखा में बंद की गई सड़क के साथ एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 5 पर्यटकों में से 2 घायल हो गए, जिन्हें सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से मनाली जा रही पर्यटकों की कार के पुंघ के निकट पहुंचते ही सामने से ओवरटेक कर रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। घटना में दिल्ली रोहिणी के विजय विहार निवासी हनीकेत (19) पुत्र मनोज कुमार व दिल्ली रोहिणी के सैक्टर 22 निवासी वैभव गुप्ता (24) पुत्र अनिल गुप्ता घायल हो गए। 

पुलिस ने एन.एच.ए.आई. के खिलाफ दर्ज किया मामला 
बता दें कि नवनिर्मित फोरलेन चामुखा के पास अगस्त माह में हुए भू-स्खलन से बंद है, जिसे बहाल करने के प्रशासन और पुलिस के प्रयास नाकाम रहे हैं। इस मार्ग पर बंद सड़क के कारण एक ही मार्ग पर भारी संख्या में आवाजाही हो रही है, जिससे कई सड़क हादसे पेश आए और लोग घायल हुए तथा कई लोगों की मौत हो चुकी है। सुंदरनगर पुलिस थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि फोरलेन के काम में लापरवाही पर हादसों की आशंका के चलते पुलिस ने एन.एच.ए.आई. के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।